Friday, May 17, 2024
INR - Indian Rupee
USD
83.5252
EUR
89.9735
CNY
11.5452
GBP
104.5921
HomeNewsBSEB 10th result 2024 ! बिहार 10वीं का रिजल्ट 2024

BSEB 10th result 2024 ! बिहार 10वीं का रिजल्ट 2024

BSEB 10th result 2024 ! बिहार 10वीं का रिजल्ट 2024

India A News, BSEB Bihar Board 10th Result 2024 live, बिहार 10वीं का रिजल्ट : बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 की ताज़ा अपडेट: आज 31 मार्च को दोपहर 1.30 बजे परिणाम जारी किया जाएगा। छात्र या छात्राएं अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in, bsebmatric.org, secondary.biharboardonline.com, onlinebseb.in.result-php.co/matric और results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। साथ ही, Indiaanews.com पर भी बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम देखा जा सकता है। बस कुछ ही घंटों में परिणाम की घोषणा होने वाली है। जैसे-जैसे परिणाम का समय नजदीक आता जा रहा है, छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। इस बार बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में साढ़े 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स 2024 के साक्षात्कार का आयोजन कुछ दिन पहले ही हुआ था। पिछले साल की तुलना में, इस बार के परिणाम की अच्छी संभावना है। बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। छात्रों को पास होने के लिए, प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होते हैं, उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में बैठकर पास होने का अवसर मिलेगा।

पिछले साल, बिहार बोर्ड 10वीं में 81.04 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल थे। साल 2022 की तुलना में, रिजल्ट में 1.16 प्रतिशत अधिकता देखने को मिली थी। मेरिट सूची में 90 छात्रों को शामिल किया गया था। शीर्ष पंच में 21 छात्र थे। शेखपुरा के इस्लामिया हाई स्कूल के छात्र, मो. रुम्मान अशरफ, ने 97.8 प्रतिशत यानी 489 अंक प्राप्त करके राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। बिहार बोर्ड ने पिछले वर्षों में अपनी परीक्षा प्रणाली में आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिसके फलस्वरूप समिति 2019 से लगातार इंटरमीडिएट और मैट्रिक के परिणाम देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले प्रकाशित कर रही है। इन तकनीक आधारित सुधारों के कारण, इस वर्ष 2024 में भी 16 लाख से भी अधिक छात्रों का परिणाम एक माह से कम समय में जारी किया जा रहा है।

BSEB 10th result

Bihar Board 10th Result 2024 बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 लाइव: बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम की घोषणा के बाद bsebmatric.org से मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। घोषणा 1.30 बजे की जाएगी। कुछ ही घंटे बाकी हैं। यहां दिए गए तरीके से मार्कशीट को डाउनलोड किया जा सकता है:

  • results.biharboardonline.com या bsebmatric.org पर जाएं। Indiaanews.com पर भी बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
  • मैट्रिक रिजल्ट या सेकेंडरी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करें।
  • अपनी मार्कशीट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।

BSEB 10th result,बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव: सिर्फ 8 दिनों में हुई थी बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा, करीब एक माह बाद रिजल्ट। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 23 फरवरी 2024 के बीच किया गया था। इसका मतलब है कि सिर्फ 8 कार्यकारी दिनों में मैट्रिक की परीक्षा करा ली गई थी। बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी। एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करते हुए बिहार बोर्ड महीने भर बाद रिजल्ट जारी करने जा रहा है।

BSEB 10th result,बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के बाद छात्रों को इंटर स्टूडेंट्स की तरह स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें करीब 120 रुपये फीस देनी पड़ेगी। स्क्रूटिनी में निम्नलिखित चीजें होंगी जांच:

  • यदि उत्तर पुस्तिका में अंदर के पेजों में अंक मुख्य पेज पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
  • यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
  • स्क्रूटिनी के परिणाम स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं, या जैसे के तैसे रह सकते हैं।

BSEB 10th result,बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 लाइव: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम पहले आने से राज्य के स्टूडेंट्स को फायदा होता है। उन्हें आर्ट्स, कॉमर्स, और साइंस स्ट्रीम चुनने के लिए अधिक समय मिलता है। वे पॉलिटेक्निक की तरफ ध्यान देने की सोच सकते हैं। उन्हें अन्य राज्य बोर्ड के छात्रों की तुलना में जल्दी नीट, जेईई मेन, और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी शुरू करने का मौका मिलता है।

BSEB 10th result,बिहार बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: लगातार तीसरे साल बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट मार्च माह में जारी होने जा रहा है। रिजल्ट पिछले साल की तुलना में बेहतर आने की उम्मीद है। अच्छी व्यवस्था के कारण रिजल्ट इतना जल्दी आ रहा है। बिहार बोर्ड अब डिजिटली रिजल्ट तैयार करता है। पिछले साल के परिणामों का एक नजर: कुल परीक्षार्थी: 16,10,657 कुल छात्र: 7,90,920 कुल छात्राएं: 8,19,737 कुल उत्तीर्ण: 13,05,203 कुल उत्तीर्ण छात्र: 6,61,570 कुल उत्तीर्ण छात्राएं: 6,43,633

यह भी पढ़ेंः-

ब्लॉग को मोनेटाइज कैसे करें (How to Monetize A Blog)

PM Vishwakarma Yojana (पीएम विश्वकर्मा योजना)

ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए ?

Kaal Sarp Dosh:काल सर्प दोष व्यक्ति के जीवन पर इसका बड़ा प्रभाव होता है, जानें इसके उपाय

भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल जहाँ जीवन में एक बार अवश्य़ जाना चाहिए

Walnut: अखरोट में भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं पोषक तत्व, खाली पेट खाने के कई फायदें होते हैं।

Pardeep Kumar
Pardeep Kumar
Pardeep Kumar: "India A News" Website Admin - Meet the driving force behind the insightful journalism and up-to-the-minute news at "India A News" – Pardeep Kumar, the dedicated administrator of Indiaanews.com. Pardeep Kumar leads with a vision, steering "India A News" to be a beacon of reliable and credible news reporting. His commitment to journalistic integrity and a keen understanding of the news landscape have shaped Indiaanews.com
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments